फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग को नारी निकेतन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। होशियारपुर-1 की बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी-कम-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को एक बाल विवाह का मामला उनके संज्ञान में आया। इस मामले में 15 वर्षीय लड़की का जबरन विवाह कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस बात की सूचना लड़की के स्कूल की हेड टीचर की ओर से उन्हें दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बच्ची को स्कूल से सुरक्षित घर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने लड़की के घर जाकर उसके माता-पिता की काउंसलिंग की। बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मामले को बाल कल्याण कमेटी होशियारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कमेटी द्वारा माता-पिता से बयान लेकर उनकी जांच-पड़ताल की गई। इसके उपरांत, बाल कल्याण कमेटी ने बच्ची को जालंधर के नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें