फोटो:
-
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सरना के निकट राजन की मंडी में धान की खरीद का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने किया। मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब की सभी मंडियों में धान की खरीद से पहले ही सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। इसके साथ यह भी खुशी की बात है कि भले इस बार किसान ने बाढ़ की मार झेली है लेकिन फिर भी मंडियों में बहुत ही बढि़या क्वालिटी का धान पहुंच रहा है। जैसे ही किसान के धान की खरीद होती है साथ ही किसान के खाते में धान की खरीद की राशि डाल दी जाती है। जिला पठानकोट में भी किसान का एक-एक दाने की खरीद की जाएगी। चाहे वे जिले के किसी भी ब्लॉक की मंडी हो किसानों को मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। धान की नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से ज्यादा न हो। पंजाब में इन दिनों के दौरान अब तक 11.23 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है और 10.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि यदि वे अपना धान मंडियों में एक दिन देरी से भी लेकर आएं तो उसे पूरी तरह सुखाकर लाएं।