फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपाल कौर के खिलाफ डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, केस दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की तुलना श्री गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह महाराज से करने वाली वीरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। अकाली दल के नेताओं ने डीसीपी कानून व्यवस्था बलकार सिंह को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर अकाली दल के प्रधान कुलवंत सिंह मनन, एचएस वालिया, बलजीत सिंह नीला महल, परमिंदर कौर पन्नू, अमरजीत सिंह किशनपुरा सुभाष सोंधी ने कहा कि वीरपाल कोर ने जो अपराध किया है उसकी कोई माफी नहीं हो सकती। अकाली नेताओं ने मांग की कि बठिंडा की रहने वाली वीरपाल कौर गुरु महाराज के अपमान करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें