मुक्तसर के मिनी सचिवालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते मेडिकल प्रेक्टिशनर।
- फोटो : MUKTSAR
मुक्तसर। मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन ने सोमवार को जिलाध्यक्ष ड. दीदार सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मिनी सचिवालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही कृषि कानून रद्द करने की मांग की। इससे पूर्व एसोसिएशन के सदस्य मीनार-ए-मुक्ता पार्क में एकत्र हुए। वहां से रोष मार्च करते हुए सचिवालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। डॉ. दीदार सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून हर वर्ग के लिए घातक हैं, जिन्हें तुरंत रद्द किया जाना चहिए। इस मौके पर जिला चेयरमैन डॉ. जगसीर सिंह, ब्लाक दोदा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, ब्लाक मुक्तसर के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, मलोट से डॉ. बलवर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. जगसीर सिंह मौजूद थे।