थाना गुरुहरसहाए में पड़ते गांव सरीह वाला बराड़ में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली है। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाले नौजवान की पहचान कोरा सिंह पुत्र चंद सिंह के रूप में हुई है। कोरा सिंह गांव में ही किसी जमींदार के पास कामकाज करता था। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।