फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका में सड़क हादसे में भारतीय नौजवान की मौत, रोजगार की तलाश में गया था विदेश

Sat, 15 Feb 2020 01:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट(फिरोजपुर)
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में सड़क हादसे में भारतीय नौजवान की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब के ममदोट ब्लॉक के गांव चक खुंदड़ निवासी सतनाम सिंह (30) पुत्र टहल सिंह की साउथ अफ्रीका में सड़क हादसे में मौत हो गई। सतनाम की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सतनाम सिंह अपनी पत्नी और बच्चे को ममदोट स्थित गांव चक खुंदड़ छोड़कर कामकाज की तलाश में साउथ अफ्रीका गया था। वहां पर दूध सप्लाई करने वाले कैंटर पर कार्य करता था। कैंटर की किसी वाहन के साथ टक्कर हो गई, इस हादसे में सतनाम सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका शव ममदोट लाने के लिए परिवार वाले प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें