फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस मुक्तों की याद में गुरुद्वारा साहिब में पाठ आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चालीस मुक्तों की याद में लगने वाले मेला माघी को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में श्री अखंड पाठ प्रारंभ हो गए। इनका भोग 14 जनवरी को माघी वाले दिन डाला जाएगा। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब, गुरुद्वारा तंबू साहिब और गुरुद्वारा टिब्बी साहिब समेत विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान में संगतों का उमड़ना अभी से शुरू हो गया है। मंगलवार को पाठों के प्रारंभ के मौके गुरुद्वारा साहिब में भारी संख्या में संगत पहुंची और चालीस सिंहों को नमन किया। वहीं, रागी जत्थों ने मनोहर कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इस बार मेला माघी पर किसी भी दल की सियासी कांफ्रेंस नहीं होगी। पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं चालीस सिंहों को नमन किया। गुरुद्वारा साहिब प्रबंधकीय कमेटी की ओर से हरसिमरत कौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी व अन्य अकाली दल के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें