सेंट सोल्जर में 7वीं कक्षा के छात्र आकाश मेहमी ने ने गोवा में हुई पहली एससीके एफआई ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2016 में कांस्य पदक हासिल किया।
चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरमैन संगीता चोपड़ा ने छात्र को सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें आकाश मेहमी ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने अभिभावकों, संस्था का नाम चमकाया है। इस अवसर पर छात्र के पिता गुरविंदर कुमार ने गर्व महसूस किया।