फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कपूरथला के युवक की यूके में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी के गांव शताबगढ़ निवासी युवक की इंग्लैंड में मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (20 वर्ष) निवासी गांव शताबगढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव शताबगढ़ के युवक आकाशदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह कुछ माह पहले इंग्लैंड गया था। मीडिया से बातचीत में आकाशदीप सिंह के पिता दिलबाग सिंह व दादा बहादुर सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह को इंग्लैंड में कुछ दिन पहले खांसी-जुकाम और हल्का बुखार भी था, जिस कारण उनकी सेहत बिगड़ गई। गत दिवस उन्हें खबर मिली है कि आकाशदीप की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आकाशदीप अपनी मां राजवंत कौर के साथ करीब डेढ़ माह पहले भारत से टूरिस्ट वीजा पर इंग्लैंड गया था। उनकी मां राजवंत कौर कुछ दिन पहले इंग्लैंड से वापस लौटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आकाशदीप सिंह की मां राजवंत कौर ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे का हेल्थ कार्ड भी नहीं बना था और उसकी तबीयत खराब हो गई। दादा बहादुर सिंह ने कहा कि मौत का असली कारण पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण पता चलेगा। गांव के सरपंच हरबीर सिंह, मृतक के दादा और परिवार ने भारत सरकार और राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल से मृतक के शव को इंग्लैंड से भारत लाने का आग्रह किया है, जिससे यहां उसका धार्मिक रीति-रिवाज अनुरूप अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें