पठानकोट में आतंकी हमले के बाद जिला कपूरथला की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
हर चौक पर बैरीकेडिंग लगाकर पहरा सख्त कर दिया गया है। दोपहिया व चौपहिया वाहनों को कड़ी चेकिंग के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
कपूरथला के बाईपास चौक पर पीसीआर व ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने खुद कमान संभाल रखी है।
यहां पर शहर में प्रवेश करने के साथ सुल्तानपुर लोधी को रोड टर्न करता है। यहीं से कपूरथला के साथ करतारपुर को रोड जाता है।
इसलिए यहां पर क्यूआरटी टीम, पीसीआर, कमांडो तैनात करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने जिले में 32 नाके लगा दिए हैं।
शहर में 18 पीसीआर कर्मी, सात क्यूआरटी मुलाजिम और 12 कमांडो नौ नाकों पर तैनात कर दिए गए हैं। जिले के 16 थानों के एसएचओ और जीओ रैंक के अधिकारियों को एसएसपी राजिंदर सिंह ने फील्ड में उतरने के आदेश दे दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि जिले में हाई अलर्ट के अनुरूप पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है।
चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। चेकिंग के बाद ही शहर में वाहनों को एंट्री मिलेगी।