संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने शुक्रवार जूनियर इंजीनियर, इंजीनियरिंग शाखा-कम-बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर निगम पठानकोट और अतिरिक्त प्रभार एमसी बटाला जतिंदर कुमार उर्फ शैली को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भरोली कलां, जिला गुरदासपुर निवासी रशपाल सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी कृषि भूमि को उक्त जेई जतिंदर कुमार शैली द्वारा जांच की जा रही अवैध कॉलोनी का हिस्सा घोषित नहीं करने के बदले में उक्त आरोपी ने उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त आरोपी को 100,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की पूछताछ जारी है।