फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गोलियां मारकर जालंधर के गगनदीप की मनीला में हत्या

विज्ञापन
फाईल फोटो ......गगनदीप सिंह - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
आदमपुर के नजदीकी गांव हरिपुर के युवक गगनदीप सिंह की शुक्रवार को फिलीपींस में अज्ञात लोगों ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। गगनदीप अपने सुनहरे भविष्य के लिए सात माह पहले ही फिलीपींस गया था। 10 अक्तूबर को जब वह काम कर रहा था तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसपर पांच गोलियां चला दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने उसके पेट पर गोलियां मारी और फरार हो गए। पिता अमरीक सिंह को फिलीपींस से कॉल आई जिसके बाद शोक की लहर दौड़ गई। गगनदीप घर में इकलौता बेटा था और उससे बड़ी एक बहन है। गगनदीप फाइनेंस का कारोबार करता था इस कारण लुटेरों के निशाने पर आ गया। एक अक्तूबर को होशियारपुर के हरभजन सिंह की मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हरभजन सिंह के साथ उसकी पत्नी भी लुटेरों का शिकार बन गई थी। हरभजन सिंह भी फाइनेंस का कारोबार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें