जालंधर। डीएवी कॉलेज में डीएवी कॉलेज कोर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डॉ. बीबी यादव की अगुवाई में लोकल पीसीसीटीयू यूनिट के सदस्यों ने कॉलेज के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता पीसीसीटीयू के जरनल सेक्रेटरी प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा, डॉ. संजीव धवन, प्रो. शरद मनोचा और सचिव प्रो. अशोक कपूर ने की। प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा ने कहा कि मैनेजमेंट कमेटी ने अगर अध्यापकों की मांगों को पूरा नहीं किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।