हिंदू सभा ने अपने पुजारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है। हिंदू सभा के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस पर हिंदू समुदाय के भीतर रोष की लहर फैल गई है।
कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर आए लोगों पर खालिस्तान समर्थकों के हमला करने की घटना में हिंदू सभा मंदिर ने कार्रवाई की है। हिंदू सभा ने अपने पुजारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है। हिंदू सभा के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस पर हिंदू समुदाय के भीतर रोष की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद की विवादास्पद भागीदारी थी, जिसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कनाडा के हिंदू सभा मंदिर की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।
बता दें कि हाथों में खालिस्तानी झंडे लिए हमलावरों ने मंदिर के अंदर भक्तों के साथ मारपीट की। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुजारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भीड़ को संबोधित कर उनको हथियार उठाने के लिए कह रहा था।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन ने वीडियो के वायरल होने के बाद कार्रवाई की है। हालांकि हिंदू समुदाय के प्रिंस का कहना है हमला हमारे मंदिर पर हुआ पुजारी को सस्पेंड करना अनुचित है।