फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू ट्यूबर के घर हमला: लड़की के घर छिपाकर रखा गया था ग्रेनेड, पुलिस ने किया गिरफ्तार; अब तक तीन आरोपी काबू

Wed, 19 Mar 2025 08:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के रायपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर रविवार सुबह करीब 4 बजे ग्रेनेड हमला हुआ था। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग ने एक वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने लक्ष्मी नाम की एक लड़की को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने प्रेमी के कहने पर दो दिन तक ग्रेनेड का बैग घर में छिपाने का आरोप है।

पुलिस ने पहले हरियाणा के यमुनानगर निवासी हार्दिक कंबोज और कपूरथला निवासी अमृतप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। अमृतप्रीत के लक्ष्मी निवासी मकसूदां के साथ प्रेम संबंध थे। लक्ष्मी ने अमृतप्रीत के कहने पर ग्रेनेड का बैग दो दिन तक अपने घर में छिपाकर रखा। यूट्यूबर के घर हार्दिक कंबोज ने ग्रेनेड फेंका था, जबकि अमृतप्रीत सिंह बाइक चला रहा था। आरोपियों ने पहले भी रोजर संधू की रेकी की थी। पुलिस ने अभी तक आरोपी से कोई हथियार बरामद नहीं किया है।इसमें धीरज और पांडेय नाम के दो अन्य आरोपियों की पहचान हुई है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लक्ष्मी को ग्रेनेड के बारे में जानकारी थी या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी आतंकी संगठन से संबंध है या नहीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोमोज के शौकीनों सावधान!: फैक्टरी में मिला कुत्ते का सिर, सड़ा चिकन; तीन शहरों में होती थी सप्लाई, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें