फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 बदमाश पकड़े; हथियारों का जखीरा बरामद

Sun, 21 Apr 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए बदमाशों में से दो अमृतसर के राजदीप हत्याकांड में वांछित थे।
विज्ञापन
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। इस अभियान के पुलिस ने कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार किए बदमाशों में से दो अमृतसर के राजदीप हत्याकांड में वांछित थे। जानकारी के अनुसार प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को खत्म करने के लिए हथियार खरीदे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें