शहर में एक दस साल के बच्चे ने अचानक जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसे से अगवा कर लिया गया था। वह बड़ी मुश्किल से बचकर आया है।
इस पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब बच्चे को घर पहुंचाया तो उसके अभिभावकों ने बताया कि उसे अगवा नहीं गया। वह सुबह घर से भाग गया था।
मौके पर पहुंचे पीसीआर के गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बच्चे को कुछ लोगों ने घर से अगवा कर लिया है। बच्चा बचकर आया है।
जब बच्चे से बात की गई तो उसने बताया कि उसका नाम राहुल (10) पुत्र बिरजू निवासी न्यू सुराज गंज है। इस पर इसकी सूचना भारगो कैंप पुलिस को दी गई।
सूचना पर अमरजीत मौके पर पहुंचे। गुरमीत ने बताया कि बच्चे को अमरजीत के हवाले कर दिया गया था। भार्गव कैंप पुलिस ने बच्चे को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया है।