फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख संगत ने जाम किया जालंधर-होशियारपुर मार्ग

Wed, 28 Oct 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कडियाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में सिख प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर यातायात ठप कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि बेअदबी कांड के पीछे जिस महिला का हाथ है, उसको सामने लाया जाए।


दोपहर को काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग आदमपुर नहर की पुली के पास खुर्दपुर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह खख, एसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह हीर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारी होशियारपुर मार्ग पर बैठकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें