फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीला में जलालाबाद के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव चक जानीसर निवासी परमिंदर सिंह मान (48) की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मार कर हत्या कर दी है। मान पिछले 22 साल से मनीला में रह रहा था। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक परमिंदर सिंह मंगलवार को रोज की तरह सुबह आठ बजे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। घर लौटते समय बाइक पर सवार आरोपियों ने परमिंदर पर गोलियां दाग दी। गोली लगने से परमिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। परमिंदर के दो बच्चे और पत्नी गांव जानीसर में सास और ससुर के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें