फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अबोहर से भेदभाव और कानून व्यवस्था पर जाखड़ ने सरकार को घेरा

Fri, 02 Oct 2026 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। विधायक संदीप जाखड़ ने अबोहर में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त ग्रांट न मिलने और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में अबोहर को विकास का उचित हक नहीं मिला। जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी की गई। जाखड़ ने आप सरकार से अबोहर का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने ग्रांट के खर्च और विकास कार्यों की स्थिति पर जवाब मांगा। आभा स्क्वेयर, नेहरू स्टेडियम, बस स्टैंड नवीनीकरण और सप्पांवाली की पशु चिकित्सा परियोजना की स्थिति भी पूछी। कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने हाल की गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में भय का माहौल है। सरकार और पुलिस प्रशासन को सुरक्षा मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें