नवांशहर। आयकर विभाग की एक टीम ने शुक्रवार की रात नवांशहर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनजिंदर वालिया के व्यावसायिक कार्यालयों पर छापा मारा। टीम ने वालिया की आढ़त के अलावा होटल व घर पर जाकर भी जांच की गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे जैसे ही टीम वालिया के होटल पर पहुंची तो पहले किसी को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद टीम उनके घर गई और मनजिंदर वालिया को अपने साथ लिया। मामले में मनजिंदर वालिया ने कहा कि उन्होंने आयकर विभाग टीम के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। वहीं किसान नेता सुरिंदर सिंह बैंस ने कहा कि किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले आढ़तियों व अन्य को आयकर विभाग के माध्यम से डराने की साजिश शुरूहो चुकी है। किसान व आढ़ती का रिश्ता दशकों से है। केंद्र सरकार की नई नीति किसान व आढ़ती विरोधी है।