फिरोजपुर। ससुरालियों ने कार की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को पीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता को मायके पक्ष के लोगों ने जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना जीरा पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान में प्रियंका मेहता वासी वार्ड नंबर 16 अमन नगर बताया उसकी शादी 22 जुलाई 2017 को नवीन विज निवासी जीरा के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग मायके से कार लाने के लिए तंग करते थे। मायके वाले कार देने में असमर्थ थे। इस परपति व ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। एएसआई हरनेक सिंह के मुताबिक आरोपी पति नवीन विज, ससुर प्रदीप विज व सास डेजी विज के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।