फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लक्षण नजरअंदाज करना, खराब जीवनशैली दिल के रोगों का मुख्य कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हमारे देश में दिल के रोगों संबंधी बीमारियां मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हैं जो सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करती हैं। विश्व हृदय दिवस के मौके पर दिल के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल की ओर से डॉक्टर कम्युनिटी से स्वस्थ आदतें अपनाने, समय पर जांच करवाने और दिल से संबंधी बीमारियों से जुड़े शुरुआती चेतावनी संकेतों को कभी नजर अंदाज न करने का आग्रह कर रहे हैं। इस बारे मेें डाॅ. अरुण चोपड़ा, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी,ने कहा कि दिल के स्वास्थ्य की शुरुआत नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान छोड़ने जैसे छोटे-छोटे कदमों से होती है, जो दिल से संबंधी जोखिमों को काफी कम कर सकते हैं। डा. एचपी सिंह नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजी ने कहा कि लोग अक्सर सीने में दर्द, सांस फूलना या थकान जैसे लक्षणों को नजर अंदाज कर देते हैं। नियमित जांच और प्रिवेंटिव केयर इमरजेंसी उपचार जितनी ही महत्वपूर्ण है। इन लक्षणों के बारे में जागरूकता और समय पर रोकथाम और इलाज से जान बच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें