जालंधर। पत्नी के 3 दिन से घर छोड़कर जाने से आहत पति ने अपने घर के पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। माना जा रहा है कि मृतक व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसी बात से आहत पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित, निवासी न्यू गोविंद नगर के रूप में हुई है। मृतक किसी फैक्टरी में काम करता था व न्यू गोविंद नगर में एक किराए के घर में रहता था। आसपास के लोगों का कहना है कि दोपहर के समय जब उसके कुछ साथी उसके कमरे में गए तो रोहित का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। संवाद