फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में रखी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में शनिवार को डीसी दफ्तर के बाहर कीर्ति किसान यूनियन व पेंडू मजदूर यूनियन ने एक दिन की भूख हड़ताल रखी। इस दौरान दिल्ली के लाल किले में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कृषि कानून रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने की मांग भी की गई। इसके अलावा दिल्ली हिंसा में कसूरवार लोगों को गिरफ्तार करने व किसान संगठनों पर झूठे दर्ज मामले रद करने की मांग उठाई गई। इस दौरान एलान किया गया दोनों संगठनों के सदस्य 2 फरवरी को जालंधर से काफिले के रूप में दिल्ली मोर्चे के लिए कूच करेंगे। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार, सरकारी एजेंसियां व पुलिस मिलकर दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे शांतिमय आंदोलन को खत्म करवाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें