फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग उतरने शुरू

विज्ञापन
अबोहर में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के होर्डिंग उतारते निगम कर्मचारी। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
अबोहर। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को नगर निगम कर्मचारियों ने होर्डिंग उतारने शुरू कर दिए। सोमवार को कार्यकारी एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ ने सभी पार्टियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आचार संहिता संबंधी जानकारी की गई थी। साथ ही कहा गया था कि बाजार में जिन राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग, बैनर या झंडे लगे हैं, वे मंगलवार तक उतार लिए जाएं अन्यथा प्रशासन अपने स्तर पर होर्डिंग उतरवाकर संबंधित पार्टियों पर चार्ज वसूलेगा। एसडीएम के आदेशानुसार मंगलवार की सुबह से नगर निगम की टीम ने शहर में लगे होर्डिंग उतारने शुरू कर दिए। होर्डिंग उतारने वालों में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, धर्मवीर, कमल, नरेन्द्र कुमार, अमित और पवन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें