फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पाक ड्रोन ने फेंकी हेरोइन, तीन पैकेट बरामद

Thu, 15 Jun 2023 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजने से बाज नहीं आ रहा है, मंगलवार रात्रि ड्रोन के जरिये सीमांत गांव मब्बोके में हेरोइन के पैकेट फेंके गए हैं। बीएसएफ को एक काले रंग के बैग में हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं, इन पैकेटों से दो किलो छह सौ ग्राम हेरोइन मिली है।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मब्बोके में रात के समय ड्रोन के जरिये आसमान से हेरोइन के पैकेट फेंके गए हैं। बीएसएफ ने बताई हुई जगह पर सर्च आपरेशन शुरू किया। बीएसएफ को एक काले रंग का बैग मिला। इस बैग में एक रिफलेक्टर लगा था, जिससे भारतीय तस्करों को पता चल सके कि आसमान से फेंकी गई हेरोइन की खेप कहां पर पड़ी है। बीएसएफ को काले रंग के बैग में से तीन पैकेट मिले हैं, दो पैकेट सफेद रंग के पैकेट और एक काले रंग की टेप से लिपटा पैकेट मिला है।
पैकेटों में मिली हेरोइन का वजन दो किलो छह सौ ग्राम आंका गया है। बीएसएफ पाक ड्रोन से काफी चिंतित है, क्योंकि आसमान में ड्रोन पर पैनी नजर रखना और जमीन पर सरहद पार पाक की गतिविधियों पर ध्यान देना काफी मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें