फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के सेहत कर्मियों में रहा टीका लगवाने का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को सेहत कर्मियों में उत्साह रहा। सुबह से ही सिविल अस्पताल के स्टाफ ने टीका लगाना शुरू कर दिया। सोमवार को सबसे पहले फार्मेसी अफिसर्स एसोसिएशन की प्रधान मीनाक्षी धीर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने आधा घंटा इंतजार किया। बाद में वह अपनी ड्यूटी में जुट गईं। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए सेहत कर्मियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. परमिंदर कौर ने सिविल अस्पताल में बने सेंटर का दौरा भी किया। सिविल सर्जन ने बताया कि सेहत कर्मियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को 113 लोगों ने ही टीका लगवाया था। टीका लगने वाले सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें