फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गुरविंदर हत्याकांड में आरोपी पत्नी का बढ़ा रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। गांव सुखणवाला में युवक गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार उसकी पत्नी रूपिंदर कौर का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसका रिमांड 8 दिसंबर तक बढ़ा दिया। आरोपी पत्नी के प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह और उसके दोस्त विश्वजीत कुमार का रिमांड पहले ही 8 दिसंबर तक चल रहा है। पुलिस ने हत्या को लूट दिखाने की साजिश के तहत रूपिंदर कौर की ओर से अपने प्रेमी को दिए गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं। मामले में वारदात वाली रात आरोपी प्रेमी और उसके साथी की ओर से इस्तेमाल की गई कार भी पहले ही बरामद हो चुकी है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी रिमांड पर हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद गहने इस साजिश का महत्वपूर्ण सबूत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें