फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

Sat, 09 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तेल टैंकर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिटी रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


मालगाड़ी में ऑयल टैंकर थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जांच के आदेश दिए। 

शनिवार दोपहर सवा एक बजे तेल टैंकर मालगाड़ी यार्ड से निकलकर तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचने जा रही थी कि इसके डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे तीन नंबर प्लेटफार्म का यातायात प्रभावित हो गया। शान-ए-पंजाब पंजाब ट्रेन इस वजह से एक घंटा लेट हो गई। करीब एक घंटा बाद सवा दो बजे ट्रेन यातायात दोबारा सुचारू हो पाया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ है। इस बात की जांच भी की जा रही है कि इंजन में कुछ फाल्ट की वजह से यह घटना हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें