संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। वार्ड नंबर 29 निवासी वजिंदर पुरी के घर के ताले तोड़कर चोर छह तोले सोने के गहने, 15 तोले चांदी, 800 कैनेडियन डाॅलर के अलावा नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने थाना सिटी साउथ में आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि वजिंदर घर के ताले लगाकर रिश्तेदार के घर गया था। जब वे देर रात वापस आए तो देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर से 6 तोले सोने के गहने, 800 कैनेडियन डाॅलर, 15 तोले चांदी के अलावा नकदी चोरी हो चुकी थी। जांच करने पर पता चला कि चोरी बगेआना बस्ती निवासी राजेश ने की है।