संवाद न्यूज एजेंसी
भुलत्थ(कपूरथला)। थाना भुलत्थ पुलिस ने युवती को कनाडा भेजने की बजाय सिंगापुर भेज कर 15.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कमराय भुलत्थ निवासी राजू ने बताया कि वह अपनी बेटी मधु को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात हरप्रीत सिंह उर्फ भोला व उसके बेटे साहिल अजीत नगर लक्खन कलां हाल निवासी अर्बन इस्टेट के साथ हुई। उन्होंने उसकी बेटी को कनाडा भेजने के लिए 15.65 लाख रुपये ले लिए। मगर उसे कनाडा की बजाय सिंगापुर भेज दिया। जहां पर उसकी बेटी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वह किसी तरह वापस इंडिया आ गई। दोनों बाप-बेटे से रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगे और धमकियां देने लगे।