फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड 19 के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान किसी भी कर्जे की वसूली पर 31 अगस्त तक रोक लगाने की भारतीय रिजर्व बैक की हिदायतों की परवाह न करते हुए फाइनेंस कंपनी की तरफ से की जा रही जबरदस्ती वसूली के खिलाफ लंबी में धरना दिया गया। देहाती मजदूर सभा के आह्वान लगे धरने में महिलाओं सहित मजदूरों ने हिस्सा लिया। धरने में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि कर्ज वसूली के लिए फाइनेंस कंपनियों के कारिंदे दुर्व्यवहार करते हैं। कारिंदे किश्तें देने के लिए धमकाते है। किश्तें समय पर न दी तो घर का सामान उठाकर ले जाने की धमकी देते हैं। मजदूरों व महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि फाइनेंस कंपनियों पर कार्रवाई की जाए और गरीबों के कर्जे माफ किए जाएं। इस मौके पर गुरमीत सिंह, काला सिंह, बीबी रेशमा, मनजीत कौर पंजावा, अमनदीप सिंह, धमिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें