फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ऑनलाइन व्यापार के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 02:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। एक व्यक्ति ने कंपनी के नाम पर फर्जी ऑनलाइन व्यापारिक प्लेटफॉर्म बनाकर करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह धोखाधड़ी तलवंडी भाई स्थित क्रोमबज रैकल प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुई है। कंपनी के निदेशक संजय मोगा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पंकज कुमार ने यह हेराफेरी की। पंकज कुमार पिछले करीब तीन वर्षों से कंपनी में कार्यरत था। आरोप है कि उसने कंपनी की जानकारी के बिना एक अलग ऑनलाइन व्यापारिक प्लेटफॉर्म बनाया। इस प्लेटफॉर्म के जरिये उसने विभिन्न विक्रेताओं से लगभग 30 गाड़ियां खरीदीं। बाद में इन गाड़ियों को आगे बेच दिया गया। गाड़ियों की बिक्री से प्राप्त करीब 50 लाख रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गई। इसके बजाय, यह राशि अलग-अलग खाताधारकों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई और बाद में निकाल ली गई। इस पूरी गतिविधि से कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। पंकज कुमार ने कंपनी के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक समानांतर ऑनलाइन व्यापारिक व्यवस्था खड़ी की। उसने कंपनी को सूचित किए बिना ही वाहनों की खरीद-बिक्री का काम शुरू कर दिया। बेची गई गाड़ियों से मिली रकम को उसने कंपनी के बजाय निजी खातों में डाला। यह राशि बाद में निकाल ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें