‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 25 लाख रुपये का इनाम दिलवाने के नाम पर नौसरबाज ने महिला से 12 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना-2 पुलिस को दी।
शिकायत में सैली कुल्लियां निवासी महिला वीणा देवी ने बताया कि उसके मोबाइल पर वीरवार को फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बताया कि केबीसी में उनका 25 लाख रुपये का इनाम निकला है। महिला ने कहा कि उसने किसी टीवी शो में हिस्सा नहीं लिया तो उक्त व्यक्ति ने कसमें खाईं। इसके बाद उसने कई बार फोन करके उसे बातों में उलझा लिया। महिला ने बताया उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर उसके खाते में 12 हजार रुपये जमा करवा दिए। उक्त व्यक्ति दोबारा टैक्स के नाम पर 25 हजार मांगने लगा। जब उसने बैंक मैनेजर से इस संबंधी बात की तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।