फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बादल आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 18 Jun 2023 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की फीस व फंड से 19 लाख 15488 रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। विद्यार्थियों की फीस व फंड के रुपयों में 19 लाख 15488 रुपये का गबन करने के आरोप में थाना लंबी पुलिस ने गांव बादल स्थित बाबा हीरा दास जी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व अस्पताल के प्रिंसिपल सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कॉलेज एवं अस्पताल के सेक्रेटरी गुरमेहर सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रिंसिपल एसवी प्रवीण जैन निवासी एमवी रोड, जैन मंदिर सालीगरामा मैसूर (कर्नाटक), लेक्चरर डॉ. विक्रम सिद्ध निवासी शंकर कालोनी गंगानगर व लेक्चरार डॉ. सचिन शर्मा निवासी 395के नेता रोड वार्ड नंबर 29 सरदार शहर (राजस्थान) ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर कालेज के फंड और विद्यार्थियों की फीस के जमा हुए 42.92 लाख 488 रुपये में धोखाधड़ी कर अपने और अपने अन्य साथियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवा लिए।
विज्ञापन


सेक्रेटरी ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि प्रिंसिपल एसवी प्रवीण जैन ने दोनों लेक्चरर के साथ मिलकर 42.92 लाख रुपये अपने खातों में जमा करवा रखे हैं। जिसके बाद तीनों ने 23.77 लाख की राशि कॉलेज के खाते में जमा करवा दी। जबकि शेष राशि 19 लाख 15,488 रुपये अपने निजी कामों में खर्च कर खुर्द-बुर्द कर दिए। ऐसा करके तीनों लोगों ने कालेज व अस्पताल मैनेजमेंट के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि कॉलेज सेक्रेटरी के बयान के आधार पर प्रिंसिपल और दोनों लेक्चरारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि ये कालेज एवं अस्पताल प्राइवेट हैं और ये अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें