फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के पांच शातिर काबू, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। थाना बंगा सिटी पुलिस ने चोर गिरोह के 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 7 लाख रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है। एसपी (इंवेस्टिगेशन) वजीर सिंह खैहरा व थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मोहल्ला खोसला निवासी चंदन कुमार, बंगा के परमिंदर कुमार उर्फ मॉडल, गांव खटकड़ खुर्द के राज, अमनदीप सिंह उर्फ अमन व जिला कपूरथला के गांव खलवाड़ा के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 3 कंप्यूटर, 4 लैपटॉप, 31 मोबाइल, 5 टैब, 2 एलसीडी, बुटीक का सामान, सोने की दो अंगूठी, प्रोजेक्टर, इनवर्टर सहित बैटरा बरामद किया गया। आरोपी परमिंदर उर्फ मॉडल पर पहले से मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें