फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में डीएमसी के डाक्टर समेत चार पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को अमृतसर स्थित वीडीआरएल लैब से 626 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 271 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ.जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार को पॉजिटिव पाए गए जिले के रहने वाले लोगों में से एक डीएमसी अस्पताल में डॉक्टर है। दूसरा मोहाली से पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है जो मुकेरियां के एक गांव का रहने वाला है। तीसरा व्यक्ति मोहल्ला कमालपुर का निवासी है जो राजपुरा में जेई है और वहीं पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा गांव खड़कां की रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें