फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला बोले- 'स्कॉलरशिप घोटाले' की सीबीआई जांच हो

Thu, 27 Aug 2020 09:30 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में अजाति के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के घोटाले में मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का नाम उछलने के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने मंत्री धर्मसोत को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। सांपला ने कहा कि इस स्कीम में केंद्र सरकार का पैसा भी शामिल था, इसलिए इसकी जांच पंजाब की किसी एजेंसी से करवाने के स्थान पर किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने जरूरत है।

विज्ञापन


गुरुवार को जालंधर में सांपला ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए और घोटाले में शामिल अधिकारी को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सांपला ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अगर धर्मसोत को मंत्री पद से नहीं हटाते तो माना जाएगा कि वह भी इस घोटाले में कहीं ना कहीं उनका हाथ भी हो सकता है।

पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब बच्चों को दिए जाने वाली स्कॉलरशिप का पैसा उन संस्थाओं को दे दिया गया है जो है ही नहीं है। सांपला ने कहा कि जिन संस्थाओं से रिकवरी की जानी थी, उन्हें और पैसा दिया गया है। केंद्रीय पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में पंजाब में 63.91 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है।

देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें