फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के रिमांड दो दिन और बढ़ा

Mon, 22 May 2023 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने रिमांड अवधि खत्म होने पर किया पेश
विज्ञापन

आय से अधिक खर्च मामले में 17 मई को हुई थी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। विजिलेंस ने आय से करीब 250 गुना अधिक खर्च किए जाने के मामले में फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार करके 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ था और सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर उन्हें एक बार फिर सीजेएम लवदीप हुंदल की अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस ने पूर्व विधायक की सेहत का हवाला देते हुए कहा कि सेहत ठीक न होने की वजह से अभी पूछताछ पूरी नहीं हो पाई है जिसके चलते उनके 3 दिन के और रिमांड की मांग की गई जिसके बाद अदालत ने उनके रिमांड में 2 दिन की बढ़ोतरी कर दी। अब उन्हें 24 मई को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से आय से अधिक जायदाद बनाने के मामले में पिछले 5 माह से पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ जांच की जा रही थी और इस अरसे के दौरान विजिलेंस की ओर से उनसे 11 बार पूछताछ भी की जा चुकी थी। कुछ दिन पहले 17 मई को विजिलेंस ने पूर्व विधायक ढिल्लों को अपने फिरोजपुर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया हुआ था जहां पर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस केस में विजिलेंस ने उनके दो करीबी साथियों को भी नामजद किया है और आरोप है कि ढिल्लों ने इनके नाम पर सादिक क्षेत्र में बेनामी जायदाद बनाई है। इसके अलावा ढिल्लों को साल 2017 से 2022 तक के विधायक कार्यकाल के दौरान आय से लगभग 250 गुणा खर्च किए जाने के आरोप लगाए गए है। गिरफ्तारी के अगले दिन 18 मई को उन्हें फरीदकोट की अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया और सोमवार को रिमांड खत्म होने पर उन्हें एक बार सीजेएम की अदालत में पेश करके रिमांड की मांग रखी गई। विजिलेंस ने अदालत को बताया कि पीठ की समस्या के कारण वह पूर्व विधायक से पूछताछ नहीं कर पाए है जिसके चलते उनके रिमांड को बढ़ाया जाए। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील सतिंदरजीत सिंह ने कहा कि विजिलेंस के पास उनके पास कोई सबूत ही नहीं है और यह केस राजनीतिक रंजिश के चलते ही दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ढिल्लों द्वारा चुनाव लड़ते समय अपनी चल अचल जायदाद के विवरण चुनाव आयोग को शपथ पत्र के रूप में दिए जाते रहे है और उसके अलावा कोई अतिरिक्त जायदाद ही नहीं है। उधर पेशी के बाद पूर्व विधायक ढिल्लों ने कहा कि उन्हें परमात्मा व अदालत पर भरोसा है और जो भी होगा ठीक ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें