फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में धुंध के चलते पांच वाहन टकराए, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर ग्रेट पंजाब रिसोर्ट के पास शनिवार देर रात पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई वाहन चालक घायल गए। मृतक का पहचान नरेश कुमार निवासी बाड़ी (कठुआ) और राजू निवासी हजारा (जंडूसिंघा) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण पीछे से आ रहे चार वाहन टकरा गए। हादसे में आदेश और पारस राम निवासी हजारा समेत अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें