फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कर्तव्य में लापरवाही पर पांच पुलिस अधिकारी निलंबित, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने लिया एक्शन

Thu, 19 Sep 2024 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि इन अधिकारियों की कर्तव्य चूक ने जनता के बीच असंतोष और शिकायतों को जन्म दिया है। विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए इन अधिकारियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
punjab police - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात तीन एएसआई समेत पांच पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया है। सबसे ज्यादा लापरवाही की शिकायतें अलावलपुर चौकी के अधिकार क्षेत्र से थीं। निलंबित किए गए अधिकारियों में एएसआई राजिंदर कुमार, एएसआई अवतार सिंह, एएसआई/एलआर जसविंदर सिंह, सिपाही बिक्रमजीत सिंह और वरिष्ठ कांस्टेबल भूपिंदर सिंह शामिल हैं, जो जिले के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि इन अधिकारियों की लापरवाही से जनता में असंतोष और शिकायतें थी। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, अलावलपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजिंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले की जांच में लापरवाही करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। शिकायत थी कि उन्होंने मामले में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिससे जांच में देरी और जनता में असंतोष उत्पन्न हुआ।

लोहियां थाने में तैनात एएसआई अवतार सिंह को पिपली गांव में एक भूमि विवाद की अनदेखी करने और हत्या के प्रयास के मामले को सही ढंग से न संभालने के लिए निलंबित किया गया। डीएसपी शाहकोट की जांच में वे दोषी पाए गए। उन्होंने समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं किया और निवारक कार्रवाई करने में विफल रहे।

भोगपुर थाने में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह को एक विवादित मामले में प्रतिद्वंद्वी पक्ष पर अनुचित दबाव डालने के लिए निलंबित किया गया, जिससे स्थिति और खराब हो गई। डीएसपी आदमपुर की जांच में उन्हें दोषी पाया गया।

कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह व वरिष्ठ कांस्टेबल भूपिंदर सिंह को बार-बार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें