फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर रेलवे स्टेशन से पांच नई ट्रेनों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पहले लॉकडाउन फिर किसान आंदोलन के कारण प्रभावित हुई ट्रेनों की चाल धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से शहर वासियों के लिए फिरोजपुर मंडल की तरफ से शुक्रवार को पांच नई ट्रेनें शुरू की गईं। शुक्रवार से जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से हमसफर स्पेशल अमृतसर-जयनगर दोपहर 12:48 पर, कर्मभूमि स्पेशल अमृतसर-जलपाईगुड़ी प्रत्येक शुक्रवार सुबह 10:30 बजे, जन शताब्दी अमृतसर-हरिद्वार रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह 7:57 बजे, जम्मू तवी संबलपुर मुरी एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार, मंगलवार और शनिवार को रात 9:15 बजे तथा शहीद एक्सप्रेस अमृतसर-जयनगर दोपहर दोपहर 2:19 पर रवाना की गई। इन पांच ट्रेनों के साथ जालंधर से रवाना होने वाली ट्रेनों की कुल संख्या सात हो गई है। इससे पहले गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस रात 10:40 पर और पश्चिम एक्सप्रेस सुबह 8:57 पर रवाना होती है। इन कुल सात ट्रेनों के अलावा 20 जनवरी से दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। 20 जनवरी से अमृतसर-हरिद्वार हावड़ा एक्सप्रेस तथा 22 जनवरी से अमृतसर-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें