फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में जमीन विवाद में फायरिंग, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभानपुर में जमीन विवाद में फायरिंग करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सुभानपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने बयान दिया है किउनका भाई नरिंदर सिंह रविवार दोपहर हवेली में आया। जमीनी झगड़े को लेकर उसने फायरिंग करके उस पर जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप सिंह मंड, डीएसपी सुरिंदर सिंह और थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। एसएचओ ने बताया कि इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर नरिंदर सिंह लवली, उसके बेटे और अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के नरिंदर सिंह लवली ने बताया कि जमीनी झगड़े को लेकर इंद्रजीत सिंह और उनके साथियों की तरफ से पहले उन पर गोली चलाई गई। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें