रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जल गया।
- फोटो : JALANDHAR
जालंधर। महानगर के इलाके छोटा सईपुर के सैनिक विहार में रविवार सुबह करीब 10.30 बजे रबर की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण फैक्टरी में गैस सिलिंडर फटना बताया जा रहा है। वहीं पार्षद का कहना है कि सिलिंडर फटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड के राजिंदर कुमार का कहना है कि 25-30 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन आग बुझने तक फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
रबर फैकट्री में लगी भीषण आग से जला लाखों का सामान जल गया।- फोटो : JALANDHAR