फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में लगी आग, बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों की धुएं ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 12 Jun 2024 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आग के कारण इतना ज्यादा धुआं निकल रहा है जिससे दमकल विभाग की टीम को सांस लेने में परेशानी हो रही है और आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। इमारत में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जालंधर में इमारत में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में लवली स्वीट्स शॉप के सामने बनी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में स्थित सेतिया कॉम्पेल्स में बुधवार सुबह आग लग गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सूचना देने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम साथ वाली बिल्डिंग की छत पर जाकर जांच कर रही है। आग के कारण इतना ज्यादा धुआं निकल रहा है जिससे दमकल विभाग की टीम को सांस लेने में परेशानी हो रही है और आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। इमारत में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें