फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बेटी के ससुराल पहुंचे पिता की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 30 Oct 2026 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद समेत 5 नामजद और 6-7 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। उपमंडल जैतो के गांव रामेआणा में बेटी के वैवाहिक विवाद में सुलह करवाने और पोते को लेने गए पिता किरपाल सिंह की मारपीट में मौत हो गई। 28 अक्तूबर को किरपाल सिंह अपने बेटे पप्पू सिंह के साथ रामेआणा पहुंचे थे। वहां बच्चे को साथ ले जाने पर बेटी के पति प्रकाश सिंह से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार और साथियों के साथ किरपाल सिंह व पप्पू सिंह पर हमला किया। इस मारपीट में किरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और सिविल अस्पताल कोटकपूरा में उनकी मौत हो गई। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि प्रकाश सिंह, जगजीत सिंह, छिंदर कौर, कुलदीप कौर और सुखपाल उर्फ पाला सिंह नामजद हैं। उनके साथ 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फ़ोटो 30 frd 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें