फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नाबालिग बेटी से शारीरिक छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में फतेहगढ़ साहिब थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी की माता के बयान पर उसके पति पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके और उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता है।
विज्ञापन

पिछली 1 दिसंबर को जब वह और उसकी बेटी गतका सीखने गए थे वहां उसकी नाबालिग बेटी ने उसे बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब पति की इस हरकत का विरोध किया तो पति ने उसको धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसका खर्च बंद कर देगा। शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें