संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन द्वारा जिला महासचिव सिमरजीत सिंह के नेतृत्व मे गांव किक्करखेडा में मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। यूनियन के जिला उपप्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से मरण वत्र पर बैठे हैं और उनकी हालत दिनों दिन नाजुक हो रही है लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। इसके अलावा किसान संगठन पिछले 11 माह से अपनी जायज मांगे मनवाने के लिए शंभू व खनोरी बॉर्डर पर डेरा लगाए हैं लेकिन केंद्र सरकार पंजाब के किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही। इसी के विरोध स्वरूप ही पुतला फूंका गया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान गुरतेज सिंह, उपप्रधान सूबा सिंह, इकाई उपप्रधान अर्शदीप सिंह, दीपक रामसरा, अंग्रेज बराड़, अंचित चावला, कुलदीप सिंह बाठ, कुलविंदर सिंह, लोधी राम व अन्य सदस्य मौजूद थे।
-
फोटो-1
अबोहर के गांव किक्करखेड़ा में पुतला फूंकते किसान यूनियन के सदस्य