फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सुजानपुर में पेट्रोल पंप के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने रविवार को सुजानपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर कृषि कानूनों के विरोध में इंद्रपाल सिंह और गुरपाल सिंह पाली की अगुवाई में रोष धरना दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। केवल सिंह कंग ने कहा की कृषि कानूनों से देश का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। देश का किसान पहले ही आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। कृषि कानूनों से किसान पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक ये कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इसे मौके पर मलकीत सिंह, सुबेग सिंह, एडवोकेट जितेंद्र सिंह, राजा, सुखबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें